{"_id":"583889054f1c1b462413d966","slug":"two-youths-riot-police-scuffle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों का उपद्रव, पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों का उपद्रव, पुलिस से हाथापाई
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
मौदहा में बैंको की सुरक्षा की जानकारी लेते सीओ।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकाें में नोट बदलने वालों की लाइनें कम नहीं हो रही है। इन लाइनों में अब धक्कामुक्की व गाली गलौज की सूचनाएं मिल रही हैं। शुक्रवार को कस्बे की स्टेट बैंक शाखा में नोट जमा करने नशे में धुत दो युवक पहुंच गए और जमकर उपद्रव करने साथ ही पुलिस के साथ हाथापाई कर दी। बाद में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। जबकि दूसरा मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
ग्रामीण बैंकों में शराब के नशे में धुत होकर उपद्रव करने की सूचनाएं पहले से मिल रही थीं। लेकिन पुलिस के मुताबिक बड़े बैंकों में पुलिस लगातार रहती है। लेकिन ग्रामीण अंचलों में जहां होमगार्ड भी नहीं जा पाते, उन बैंकों की स्थिति सुरक्षा की दृष्टि से सामान्य नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को कस्बा स्थित स्टेट बैंक शाखा में खन्ना गांव निवासी पप्पू व उसके साथी ने उपद्रव करना शुरू किया। यहां खड़ी महिलाओं ने इस पर आपत्ति की। जब स्थिति और बिगड़ गई और वहां खड़े अन्य लोगों से गाली गलौज की। तो मौके पर पुलिस को बुलाया गया। हालांकि वहां मौजूद पुलिस कांस्टेबिलों को भी उसने धक्का दिया और हाथापाई की।
विज्ञापन
किसी तरह पुलिस एक युवक को पकड़कर कोतवाली लाई। इस संबंध में एक पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर भी दी है। इसी प्रकार, खंडेह गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैँक के प्रबंधक ने गुुरुवार को कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उनकी शाखा में एक ग्रामीण ने खासा उपद्रव किया और गाली गलौज की। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, युवक भाग निकला।
विज्ञापन