फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two youths died in car and bike collision

कार व बाइक की भिंडत में दो युवकों की मौत

Fri, 30 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in car and bike collision
इंगोहटा गांव के पास हाईवे में घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। हाईवे में इंगोहटा गांव के निकट कार और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पत्योरा निवासी दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मौदहा थाना के अरतरा गांव निवासी कार सवार हृदेश दीक्षित, पप्पू मिश्रा, सावित्री पत्नी राजेंद्र मिश्रा हमीरपुर से मौदहा की ओर जा रहे थे। उधर, मौदहा से पत्योरा गांव निवासी बिना हेलमेट लगाए राममिलन (30) व लल्लू (28) बाइक से आ रहे थे। इंगोहटा के पास हाईवे में बाइक व कार की भिड़ंत हो गई। लल्लू (28) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं राममिलन को सदर अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पिता रामबहादुर ने बताया कि लल्लू गांव में रहकर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी छिद्दी मायके में है। कहा कि मृतक की मां रमकलिया व बहन मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। उनका एक भाई दिव्यांग है। कहा कि मृतक ही परिवार को भरण पोषण करता था। मृतक के एक पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मृतक राममिलन महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करता था। लेकिन कोरोना काल शुरू होने के कारण गांव आ गया था। कहा कि शुक्रवार को यमुना नदी में पानी बढ़ने से मछली निकाल कर मौदहा बेचने गए थे। वहां से वापस आते समय घटना हो गई। मृतक राममिलन की पत्नी राजकुमारी को रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की दो पुत्री हैं। वहीं कार सवार तीनों घायलों को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया।

इंगोहटा के पास हाईवे पर घटनास्थल में लगी लोगों की भीड़।

इंगोहटा के पास हाईवे पर घटनास्थल में लगी लोगों की भीड़।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed