फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two transformers blown, darkness in three wards

दो ट्रांसफार्मर जलने से तीन वार्डों में छाया अंधेरा

Sat, 08 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two transformers blown, darkness in three wards
सरीला (हमीरपुर)। कस्बे के दो ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन वार्डों में अंधेरा है।
विज्ञापन

नगर में 132 केवीए का पावर स्टेशन तथा 33 केवीए का पावर सब स्टेशन होने के बाद भी कस्बे की बिजली आपूर्ति घंटों ठप हो जाती है। कस्बे के फीडर से मंगरौल, छिबौली व जरियाटीला गांव की आपूर्ति जोड़े जाने से कस्बे के लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उधर शुक्रवार की रात नेस्ले मार्केट व नगर पंचायत कार्यालय के पास रखे ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गए। जिससे वार्ड नंबर एक, सात व चार के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। विद्युत कारपोरेशन के जेई अनिल कुमार ने बताया कि कस्बे के फीडर को अलग करने का इस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। नगर पंचायत कार्यालय के पास लगा ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू है। दूसरे ट्रांसफार्मर भी जल्दी बदल दिया जाएगा। (संवाद)
बिजली आपूर्ति बाधित, पानी का संकट
गोहांड। तीन दिन से रात में बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। कस्बा निवासी रामनारायन, करन सिंह, देवकरन आदि ने बताया कि तीन दिन से रात में 12 बजे से सुबह तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है। जिससे 24 घंटे में मात्र 15 मिनट ही जलापूर्ति प्राप्त हो रही है। उधर जेई सुनील कुमार मोर्या का कहना है कि मौसम की वजह से दिक्कत आ रही है। (संवाद)
विज्ञापन

गोहांड। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा स्थानीय गांधी इंटर कालेज में कैंप लगाकर 137 छात्र छात्राओं को कोविड वैक्सीन लगाई गई। प्रधानाचार्य प्रेमपाल सिंह ने बताया कि 15 से 18 साल के कुल 500 विद्यार्थियों में 137 छात्रों को वैक्सीन लगाई गई। खराब मौसम के चलते छात्र छात्राओं की उपस्थिति कम रही। टीम प्रभारी डॉ. राहुल सचान ने बताया कि इन छात्रों को दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मौदहा। फत्तेपुर स्थित 160 केवीए के ट्रांसफार्मर के फुंकने से वार्ड नंबर 12 में अंधेरा छा गया। लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर सके। सूचना पर 24 घंटे बाद दूसरा ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। हालांकि अभी भी बिजली चालू नहीं हो सकी। वार्ड के नीरज, पंकज, जयप्रकाश व संदीप आदि ने बताया कि शुक्रवार सुबह ट्रांसफार्मर जलने पर शनिवार को ट्रांसफार्मर बदला है, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं की गई। इस संबंध में एसडीओ राजेश ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है, ट्रांसफार्मर को गर्म किया जा रहा है, गर्म होने के बाद सामान्य रूप से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed