फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two Pokeland machines engaged in illegal mining caught

खाली पड़े खंड से मौरंग निकालते मिला पट्टा धारक

Tue, 19 Apr 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two Pokeland machines engaged in illegal mining caught
हमीरपुर। थाना कुरारा क्षेत्र के बेतवा नदी पर संचालित मौरंग खदान में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा ने खनिज सर्वेयर के साथ छापा मारा। छापे के दौरान खदान संचालक अपने पट्टे से हटकर खाली पड़े पट्टे में अवैध तरीके से पोकलैंड मशीनों से मौरंग की निकासी करते पकड़ा गया है। मौके से दो पोकलैंड मशीनें पकड़ी है। खनिज सर्वेयर ने थाने में संबंधित फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खनिज सर्वेयर वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को थाना कुरारा के बेतवा नदी पर बेरी खंड 10-33 संचालित है। इसका संचालन न्यू प्रवीरा फर्म कर रही है। शिकायतों पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ इस खदान पर छापा मारा की। बताया कि फर्म संचालन अपने पट्टे से हटकर खाली पड़े खंड में मौरंग की निकासी करते मिला। मौके पर दो पोकलैंड मशीनें ट्रकों पर मौरंग लोड करते मिलीं हैं। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से निकाली गई मौरंग का आंकलन कराया जा रहा है। कहा कि इस पर भारी जुर्माना लगेगा। खनिज सर्वेयर ने बताया कि पकड़ी गई पोकलैंड मशीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दी गईं हैं। वहीं संबंधित फर्म संचालक के खिलाफ थाने में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed