{"_id":"80b0c7758847137007273e0dfea2573e","slug":"two-member-terminate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोऑपरेटिव सोसायटी प्रधान सहित दो सदस्यों को पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोऑपरेटिव सोसायटी प्रधान सहित दो सदस्यों को पद से हटाया
अमर उजाला ब्यूरो, नादौन(हमीरपुर)।
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल की कोऑपरेटिव सोसायटी झलाण की बैठक निरीक्षक अजमेर सिंह कटोच की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जोगेंद्र सिंह, नानक, सुनील कुमार सहित चार सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सोसायटी के प्रधान सुखदेव सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें प्रधान पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
सुखदेव की जगह जोगेंद्र सिंह को कोऑपरेटिव सोसायटी का प्रधान नियुक्त किया गया है।सोसायटी के पूर्व प्रधान सुखदेव सिंह, सदस्य संदीप शर्मा व परमवीर का आरोप है कि बैठक की उन्हें कोई सूचना नहीं थी। बैठक 7 नवंबर को निश्चित की गई है। वहीं सोसायटी के कार्यवाहक सचिव अजय कुमार का आरोप है कि बैठक की सूचना सभी सदस्यों को दी गई थी। पूर्व प्रधान सुखदेव सिंह सहित दो अन्य सदस्यों ने बैठक की सूचना लेने से इंकार कर दिया है। बैठक की सूचना बाकायदा सोसायटी के सूचनापट्ट पर भी अंकित की गई है।
विज्ञापन
उधर, कोऑपरेटिव सोसायटी के इंस्पेक्टर अजमेर कटोच ने पुष्टि करते हुए बताया कि बैठक में सोसायटी के प्रधान सुखदेव सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्हें सोसायटी की प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद से हटाकर सोसायटी के सदस्य जोगेंद्र सिंह को प्रधान चुना गया है।
विज्ञापन