फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two brothers died in a clash between bike and pickup

बाइक व पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत।

Wed, 01 Jul 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died in a clash between bike and pickup
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र में सरीला-बिवांर मार्ग पर बरगवां गांव के पास पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई मजदूरी करने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

महोबा जिले के चरखारी थानाक्षेत्र के बमरारा गांव निवासी चुंटा श्रीवास के पांच बेटों में सभी मेहनत मजदूरी करते हैं। उसके दो बेटे नरेश (28) व रामऔतार (22) सरीला में ब्लॉक रोड के पास बन रही सीसी सड़क में मजदूरी करते थे। दो दिन पहले दोनों भाई गांव चले गए थे। बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे बाइक से वापस आ रहे थे, तभी सरीला-बिवांर मार्ग पर बरगवां गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख पिकअप चालक घटनास्थल से थोड़ी दूर पर गाड़ी खड़ी कर भाग निकला। राहगीरों ने घटना की सूचना यूपी 112 को दी। सूचना पर पहुंचे मृतकों के भाई बृजेश ने बताया दोनों लोग सरीला मजदूरी करने जा रहे थे। बताया नरेश की शादी हो चुकी है, वह भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक बेटा रितिक (तीन साल) व बेटी पूनम (डेढ़ साल) है। रामऔतार सबसे छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि बृजेश की सूचना पर पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पिकअप जिला जालौन के कदौरा कस्बे की बताई जा रही है। पिकअप व मालिक के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed