{"_id":"575b0ed84f1c1b507e9c5566","slug":"truck-collision-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर-कालपी फोरलेन पर थाना कदौरा के बबीना गांव के पास थाना कुरारा के सिकरोढ़ी गांव निवासी युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बिना हेलमेट यात्रा कर रहे दंपति समेत दो वर्षीय पुत्री घायल हो गई। घटना के बाद 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां बीती रात में इलाज दौरान महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
कुरारा थानाक्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव निवासी राकेश पड़ोसी जनपद जालौन के थाना आटा के अकबरपुर गांव में रहकर ठेकेदारी करता है। चचेरी बहन की तबियत खराब होने पर पत्नी पिंकी (27) व पुत्री कामनी (2) के साथ बाइक से गांव आया था। गुरुवारशाम करीब पांच बजे राकेश पुत्री व पत्नी को लेकर बाइक से अकबरपुर जा रहा था।
तभी कालपी फोरलेन पर थाना कदौरा के बबीना गांव के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर लगने से तीनों लोग घायल होकर गिर गए और चालक ट्रक लेकर भाग गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस कर्मियों ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज दौरान पिंकी की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।