फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Traffic was blocked for nearly 24 hours due to the jam.

जाम लगने से तकरीबन 24 घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा।

Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Traffic was blocked for nearly 24 hours due to the jam.
हाईवे में लगा जाम फंसी रोडवेज बसें परेशान यात्री। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। कानपुर-सागर टू-लेन हाईवे पर बेतवा पुल पर मंगलवार की रात एक ट्रक खराब होने से जाम लग गया। देखते ही देखते जाम सुमेरपुर कस्बा और कानपुर नगर के नौबस्ता तक पहुंच गया। जाम लगने की वजह से करीब 24 घंटे वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बुधवार की देर शाम यातायात व्यवस्था को सुचारु करा सकी।
विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे बेतवा पुल पर बींचो-बीच ओवरलोड एक ट्रक खराब हो गया। इसकी वजह से जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते ही जाम में निजी व सरकारी बसें व अन्य वाहनों के साथ ही कई एंबुलेंस फंस गईं। शहर के साथ ही सजेती, घाटमपुर से नौबस्ता तक जाम के हालात हो गए। जाम खुलवाने के लिए थाना व यातायात पुलिस रात भर मशक्कत करती रही। कई बार बीच-बीच में कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था सुचारु हुई, लेकिन फिर हालात बन गए।
विज्ञापन

बुधवार शाम खराब ट्रक को क्रेन से सड़क के किनारे कराया गया। तब जाम खुला और वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। जाम में अखबार की गाड़ियां भी फंसी रहीं। तीन दिन पहले भी यमुना पुल पर ट्रक के खराब होने से जाम लगा था। यातायात पुलिस प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि पुल पर ट्रक के खराब होने से जाम की स्थिति पैदा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed