फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Traders took out tricolor yatra in Hamirpur

हमीरपुर में व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 14 Aug 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Traders took out tricolor yatra in Hamirpur
हमीरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को भी जिले भर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। शहर और भरुआसुमेरपुर में व्यापारियों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए यात्राएं निकालीं।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता की अगुवाई में बाइक रैली निकाली गई। इसमें महामंत्री राकेश साहू, अंजनी गुप्ता आदि शामिल रहे। महिला पुलिस कांस्टेबलों ने महिला थाना प्रभारी संगीता यादव की नेतृत्व में यात्रा निकाली। ओमर महिला वैश्य मंडल, अखंड हिंद फौज के कैडेट्स ने भी यात्रा निकाली।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू के नेतृत्व में ई रिक्शा चालक संघ ने गायत्री तपोभूमि से यात्रा निकाली। रणबहादुर यादव, कृष्णकुमार गुप्ता रामू, श्यामलाल गुप्ता, आशीष गुप्ता, कल्लू चौरसिया, रामजी मिश्रा, मृत्युंजय गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह आदि रहे। युग चेतना महाविद्यालय से निकली यात्रा में प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार पांडेय, अंजना श्रीवास्तव, सुनील कुमार शामिल रहे। कुरारा संवाद के अनुसार मंगलपुर में समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी ने यात्रा निकालकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई। गहरौली संवाद के अनुसार पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में भाजपाइयों और प्रधानों ने बाइक रैली निकाली। यात्रा में अंकित द्विवेदी, न्यूरिया प्रधान कन्हैया दीक्षित, उमरी प्रधान कपिल सिंह, कैमौखर प्रधान बच्चा अहिरवार, रामकृपाल सोनी, गोविंद दत्त द्विवेदी शामिल रहे। उधर प्रधान वीरेंद्र कुमार राजपूत, सचिव जमाल अहमद ने बाइक पर रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर यूपी 112 ने निकाली यात्रा
हमीरपुर। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यूपी 112 के वाहनों की तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को एएसपी अनूप कुमार ने तिरंगा लहराकर रवाना किया। धनौरी टोल प्लाजा पर यात्रा का समापन हुआ। टोल प्लाजा पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया और टोल कर्मियों, श्रमिकों एवं उनके परिवारों को मिष्ठान वितरण किया गया। सीओ राठ भास्कर वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) राजेश कमल, प्रभारी निरीक्षक राठ बिनोद कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक जरिया, प्रभारी निरीक्षक मुस्कुरा, प्रभारी निरीक्षक यूपी 112, पीआरवी वाहनों के जवान आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
ब्रह्मानंद महाविद्यालय में सजाई गई रंगोली
हमीरपुर/राठ। ब्रह्मानंद महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें छात्राओं ने रंगोली सजाई, मानव शृंखला बनाई और सौ मीटर तिरंगा दौड़ लगाई। भारत विभाजन की विभीषिका पर भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला में संगोष्ठी भी हुई। मुख्य वक्ता पूर्व प्राचार्य डॉ.नीलम सिंह व प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉ.एसएल पाल ने विचार रखे। प्राचार्य डॉ.एसएल पाल, नोडल अधिकारी डॉ.सरजू नारायण, प्रभारी डॉ.एसजी राजपूत व डॉ.अरुण कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हमीरपुर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में
स्वतंत्रता की यात्रा विषय पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। विभाजन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। प्राचार्य डा. राजकुमार, कार्यक्रम प्रभारी डा.सबा कौसर, एनएसएस इकाई के डॉ.शालिनी, लवकुश कुमार, डॉ.अशोक बाबू, नरेश कुमार, स्वाति गुप्ता, ज्योति यादव, प्रतिमा चौहान, सुषमा कुशवाहा, ज्ञानवती उपस्थित रहीं। (संवाद)

विभाजन की विभीषिका पर लगाई गई प्रदर्शनी
हमीरपुर। कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। डीएम डॉ.चंद्र भूषण की अध्यक्षता में मौन रैली निकाली गई। यमुना तटबंध पर सूचना विभाग ने प्रदर्शनी लगाई। इसमें विभाजन के दौरान घटित घटनाओं, ऐतिहासिक पत्रकार सम्मलेन, हिंसा का प्रारंभ, विभाजन के लिए संकल्पबद्ध मुस्लिम लीग, ब्रिटिश सरकार एवं विभाजन से संबंधित विवरण को सुंदर रुप से प्रदर्शित किया गया है। सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्रा, एडीएम न्यायिक डा. नागेंद्र नाथ यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, डीएफओ उमेश चंद्र राय और सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

राठ के ब्रह्मानंद महाविद्यालय में रंगोली का प्रदर्शन करतीं छात्राएं

राठ के ब्रह्मानंद महाविद्यालय में रंगोली का प्रदर्शन करतीं छात्राएं- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed