फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tractor overturns, killing farmer

ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत

Sun, 12 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 12 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturns, killing farmer
पोस्टमार्टम हाउस में गुमसुम बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के हेलापुर गांव में बीती रात खेत की जुताई कर घर आ रहे ट्रैक्टर के पलट जाने से  किसान की दबकरमौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


खेती में पैदावार न होने से किसान परेशान हैं। जैसे ही हल्की फुल्की बरसात होती है। किसान खेतों में पहुंच जुताई करने लगता है। बीते तीन दिन पूर्व हुई बारिश के बाद से ज्यादातर किसान ने खेतों की ओर रुख कर लिया है। मौजूदा समय में किसान रात दिन खेतों में जुताई करने में जुटा है।
विज्ञापन


हेलापुर गांव निवासी राजेश पाल (34) पुत्र रामभगत भी शनिवार को ट्रैक्टर लेकर अपने खेतों की जुताई करने गया था। दिन भर खेत की जुताई करने के बाद वह रात करीब दस बजे वह ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था। तभी गांव के बाहर स्थित पुलिया में उसके ट्रैक्टर का कल्टीवेटर फंस गया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में राजेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और किसी तरह उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतक राजेश के बड़े भाई सुशील ने कोतवाली पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed