{"_id":"a315b8d74867d5eca7ca7abce59e282d","slug":"to-announce-a-judicial-inquiry-will-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" न्यायिक जांच की घोषणा तक चलेगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक जांच की घोषणा तक चलेगा धरना
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Sat, 08 Aug 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रांतीय महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने दो टूक कहा बिंवार कांड की न्यायिक जांच कराने की घोषणा तक पार्टी का धरना बदस्तूर जारी रहेगा। उन्होने विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी और पूर्व बसपा सरकारों पर तीखे प्रहार किए । उन्होेने कहा प्रदेश जल रहा और सरकार अपने में मस्त है।
विज्ञापन
बिंवार कांड के विरोध में कलेक्ट्रेट में चल रहे भाजपा के धरना के 12 वें दिन प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा सपा से जुड़े गुंडे सरकार चला रहे है। सरकार की एक ही उपलब्धि है उसकी पुलिस ने आजम खां की भैंसों को चुराने वालों को पकड़ा है।
विज्ञापन
उन्होने आरोप लगाया सपा और बसपा के शासन में लोगों का सिर्फ शोषण होता है। मौरंग का अवैध खनन, अत्याचार व अनाचार करना पार्टी के लोगों का काम है। अगर अभी भी लोग न संभले तो यह लोग प्रदेश को बर्बाद कर देगे।
विज्ञापन
धरना सभा को भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद, जगदीश प्रसाद व्यास, राजीव शुक्ला, सरस्वतीशरण द्विवेदी, बृजकिशोर गुप्ता, संतविलास शिवहरे, शिवनारायण सोनकर, मुनीर खान, जयकरन सिंह, किशन व्यास, विजय पांडे, नीलम बाजपेई, नीलम भारती, शिवप्रकाश सिंह सेंगर समेत अन्य नेताओ ने संबोधित किया।
धरना का संचालन कुलदीप निषाद व गणेश यादव ने किया। आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे ने किया। धरना में प्रदेश महामंत्री के बैठने से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा।