फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three teachers injured in a head-on collision between two bikes

Hamirpur News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन अध्यापक घायल

Tue, 07 Oct 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three teachers injured in a head-on collision between two bikes
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर चंदौखी मोड़ के पास सोमवार दोपहर बाद दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक में सवार दो शिक्षामित्र समेत तीन शिक्षक घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक चालक मौके से भाग निकला। तीनों घायलाें को जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक शिक्षक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कंजौली डेरा स्थित परिषदीय विद्यालय में कार्यरत मेरापुर मोहल्ला निवासी अध्यापक राघवेंद्र गुप्ता, रमेड़ी निवासी शिक्षामित्र मंजूषा देवी व रविंद्र कुमार स्कूल से सोमवार दोपहर दो बजे करीब घर लौट रहे थे। तीनों एक बाइक से हमीरपुर की ओर से आ रहे थे। तभी कानपुर-सागर हाईवे पर तेज रफ्तार बुलेट सवार युवक ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भिजवाया। रविंद्र कुमार के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर मारने वाला युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed