{"_id":"62a231c11e5e96791c017bfa","slug":"three-shops-burnt-due-to-cylinder-fire-hamirpur-news-knp701515198","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसा बनाते समय सिलिंडर में लगी आग से तीन दुकानें जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोसा बनाते समय सिलिंडर में लगी आग से तीन दुकानें जली
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। क्षेत्र के चंडौत गांव में समोसा बनाते समय सिलिंडर में अचानक आग लग गई। जिसमें तीन दुकानें जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
गांव निवासी लालाराम परिहार मेला मैदान में चाय नाश्ता व सब्जी की दुकान किए है। गुरुवार को उसका बेटा गगन (16) दुकान में समोसा बना रहा था। तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई। लपटे देख बेटा चीखता हुआ दुकान से भाग निकला। इसी दौरान आग ने दो और दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लालाराम ने बताया कि इस आगजनी में उसका लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। उसकी बेटी की 26 जून को शादी होनी है।
दुकानदार अरविंद राजपूत ने बताया कि वह गुटका, नमकीन, कोल्डड्रिंक की दुकान किए है। उसका लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है। बगल में रखी प्रकाश नाई की लकड़ी की गुमटी भी जलकर राख हो गई। उसका 50 हजार का नुकसान हुआ है। लगभग एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। जब तक तीनों दुकानें जल कर खाक हो चुकी थी।