{"_id":"61b4f3efef825f501826adcd","slug":"three-kg-tumor-removed-from-the-uterus-hamirpur-news-knp6690375116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चेदानी से निकाला तीन किलो का ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चेदानी से निकाला तीन किलो का ट्यूमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला महिला अस्पताल में एक 45 साल की महिला की बच्चेदानी से तीन किलो का ट्यूमर निकालने में डाक्टरों ने सफलता पाई है।
कानपुर नगर के धरमंगलपुर गांव निवासी मूलचंद्र की पत्नी राजरानी (45) के चार बच्चे हैं। वह बच्चेदानी की समस्या से जूझ रही थी। मूलचंद्र ने बताया कि बीते सप्ताह अचानक तबियत बिगड़ने पर वह पत्नी को लेकर जिला महिला अस्पताल आया। सीएमएस डॉ.फौजिया अंजुम नोमानी ने उसकी कई जांचें करवाई। सीएमएस ने बताया कि जांच में उनकी बच्चेदानी में ट्यूमर की पुष्टि हो गई। उसे तत्काल ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई।
शनिवार को सीएमएस ने महिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.अंशू मिश्रा, एनेस्थीसिया डॉ. आरटी बनर्जी और स्टाफ नर्स विनीता सचान के साथ राजरानी का ऑपरेशन करना शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद बच्चेदानी से तीन किलो वजन का ट्यूमर निकाला।