फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three friends riding a bike died in an accident

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

Thu, 09 Jun 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three friends riding a bike died in an accident
मौदहा (हमीरपुर)। कानपुर-सागर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन मजदूर युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय दो घायलों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है। हेलमेट न लगाए होने से तीनों के सिर पर आई गंभीर चोट मौत की वजह बनी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव निवासी कुंअर बहादुर ने बताया कि रामबाबू (29), विजय (24), मनीष (24) आपस में गहरे दोस्त थे। रामबाबू कानपुर में जेसीबी का चालक था। वह बुधवार रात नौ बजे लखनऊ जबलपुर-एक्सप्रेस से मौदहा स्टेशन पर उतरा था। उसके साथी विजय व मनीष उसे लेने के लिए बाइक से रात में मौदहा आए थे। रात करीब 11 बजे एक बाइक में सवार होकर गांव लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर गहबरा और छिरका गांव के बीच अज्ञात बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ विवेक यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत हुई है। कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों के सिर में गंभीर चोट की पुष्टि हुई है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगरी दोस्त थे तीनों...
खंडेह निवासी तीनों युवक पड़ोसी हैं। इनमें एक दूसरे से बेहद लगाव था। रामबाबू को गांव के लोग तेरे नाम से पुकारते हैं। चार साल पूर्व इसकी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी की मौत प्रसव के दौरान हो चुकी है। यह कानपुर में मजदूरी करता था। मृतक विजय की शादी हो चुकी है। इसके पास करीब 15 बीघे जमीन है। इसमें ट्रैक्टर से खेतीबाड़ी करता था। वहीं मनीष अविवाहित था। यह भी मजदूरी कर परिवार के साथ हाथ बंटाता था। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed