फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three divorced women against honor

तीन तलाक महिलाओं के सम्मान के खिलाफ

Wed, 07 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three divorced women against honor
महिला सम्मेलन को संबोधित करती प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह। - फोटो : Amar ujala

पुराना तहसीलदार बंगला मैदान में आयोजित भाजपा महिला सम्मेलन में आईं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा व बसपा का सफाया कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। कहा कि तीन तलाक महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें 33 फीसदी आरक्षण दे रही है। महिलाओं के बिना देश की प्रगति नहीं हो सकती।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा व बसपा ने मिलकर प्रदेश की जनता को लूटने का कार्य किया है। अब दोबारा न लूट पाए। इसके लिए आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक ही परिवार के लोग सरकार को चलाकर लूटने का काम कर रहे हैं। पैसों के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे व बाप-बेटे में झगड़ा मचा है। कोई भी निर्णय मुख्यमंत्री अकेले नहीं लेते।
विज्ञापन


उधर, लोनिवि के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेत्री ने तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि तीन शब्दों में जीवन साथी का साथ छोड़ा जाना गलत है। नोटबंदी के मामले में कहा कि अभी कुछ परेशानी आमजन को उठानी पड़  रही है लेकिन कुछ समय बाद इसके दूरगामी अच्छे परिणाम सामने हाेंगे। प्रधानमंत्री के लिए गए निर्णय को सही ठहराया। कहा कि असली काला धन तो मायावती के पास ही है। तभी तो वह घबरा गईं हैं। अब वह नोटों को जला ही सकती है, उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन को सरीला की पूर्व राजमाता सैफाली सिंह, मंडल प्रभारी शीला सिंह, कानपुर की पूनम द्विवेदी, झांसी से आई क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कंचन जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनीता सिंह, प्रदेशमंत्री आशारानी कबीर, जिलाध्यक्ष नीलम बाजपेई, नगर पालिका अध्यक्ष विटोल निषाद, महोबा की पुष्पा अनुरागी ने भी संबोधित किया। संचालन नीलम भारती ने किया। इस मौके पर जिला मंत्री शकुंतला निषाद, रेखा चंदेल, सुमेरपुर नगर अध्यक्ष मीना यादव, गीता निषाद, वंदना द्विवेदी, मालती निषाद, राधा चौरसिया, किशन व्यास, राजीव शुक्ला, शिवप्रताप सिंह सेंगर, पूर्व एमएलसी युवराज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed