{"_id":"61d5df87a3beb3338834dc64","slug":"threatened-to-abuse-and-kill-lekhpal-hamirpur-news-knp673755917","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के झलोखर गांव में एक शिकायती पत्र की जांच करने गए लेखपाल से शिकायत करने वालों ने ही गाली-गलौज किया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में लेखपाल ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
लेखपाल महेंद्र कुमार ने बताया कि झलोखर गांव के दो लोगों ने शिकायती पत्र देकर चकरोड पर कब्जे के मामले को निस्तरित किए जाने की गुजारिश की थी। मंगलवार को वह सहयोगी लेखपाल शिवकुमार कबीर के साथ विवादित स्थल पर जांच करने गए थे। वहां पर जांच के दौरान चकरोड खाली पाया गया। इसका चिन्हांकन किया गया। इसके बावजूद शिकायतकर्ता खेत की पैमाइश करने को मजबूर करने लगे।
उन्होंने हदबंदी कराने की बात कही, तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों कहते हुए गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। अभिलेख फाड़ने का प्रयास किया। लेखपाल ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने के लिए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का कहना है कि लेखपाल थाने नहीं आया है। कहा मामला पूरी तरह निराधार है।