फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   thousands og piligrim take darshan in baba balak nath temple

बाबा बालक नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 28 Feb 2022 12:23 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
thousands og piligrim take darshan in baba balak nath temple
बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शनो के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र माह के मेले दो सप्ताह के बाद शुरू होने वाले हैं। इसको देखते हुए अभी ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रविवार के दिन भी काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। पिछले दो-तीन दिन मौसम खराब था, लेकिन रविवार को मौसम साफ होते ही मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए हैं। इस दौरान बाबा बालक नाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हर साल 14 मार्च से 13 अप्रैल तक बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र माह मेले मनाए जाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु शीश नवाते हैं। इस पूरे महीने श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। इसके चलते न्यास प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। लंगर व्यवस्था को भी को भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत खोल दिया गया है। श्रद्धालुओं को निजी लंगर लगाने की अनुमति नहीं है। इस दौरान श्रद्धालु न्यास के संचालित लंगर भवन में ही प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त मंदिर अधिकारी सुभाष ठाकुर ने बताया कि चैत्र मेलों के लिए भी न्यास पुख्ता प्रबंध कर रहा ह। रविवार के दिन करीब 15000 हजार श्रद्धालुओं ने अपना शीश नवाया। कोविड के नियमों का पालन करवाने के लिए श्रद्धालुओं को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed