फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Thieves took 70 goats breaking the wall

दीवार तोड़ 70 बकरियां ले गए चोर

Thu, 17 Mar 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves took 70 goats breaking the wall
राठ। चिकासी थाने के रिहुंटा गांव में चोरों ने घर की दीवार तोड़कर 70 बकरियां चोरी कर लीं। पीड़ित पशुपालक ने थाने में तहरीर दी। जांच के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि बकरी पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके पास 70 बकरियां थीं। इनमें कुछ बकरियां गांव के लोगों से बटाई पर लीं थीं। सोमवार रात बकरियां चराने के बाद कमरे में बंद कर दीं थीं। रात 11 बजे परिवार सहित घर में सो गए। देर रात चोर दीवार तोड़ कर घर में घुसे। वहां से 70 बकरियां चोरी कर किसी भारी लोडर वाहन में लाद कर ले गए। आशंका जताई कि चोरों ने कोई बेहोशी की दवा छिड़क दी। इससे उन्हें चोरी की जानकारी नहीं हो पाई। मंगलवार सुबह दीवार टूटी देख व बकरियां गायब होने पर होश उड़ गए। चिकासी एसओ हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में मामला संदिग्ध पाया गया। पशु व्यापारियों से जानकारी ली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed