{"_id":"626051fc9ee8913f28733939","slug":"thieves-caught-goods-not-known-hamirpur-news-knp6923373112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटना के खुलासे में सोने के गहनों की नहीं हुई बरामदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की घटना के खुलासे में सोने के गहनों की नहीं हुई बरामदगी
विज्ञापन
राठ। नगर के पठानपुरा मोहल्ले में शिक्षक के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया, लेकिन माल बरामद नहीं हो सका। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षकों ने सोने के गहने बरामद न होने पर अनशन की चेतावनी दी है।
पठानपुरा मोहल्ला निवासी उमा महान ने बताया कि उनके पति रमेशचंद्र परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। 26 जनवरी को उनके घर में चोरी हो गई थी। पुलिस ने चोरी का खुलासा कर चोर, बैग और चांदी की बरामदगी दिखाई है। जबकि 11 लाख रुपये कीमत के सोने के गहनों की बरामदगी नहीं हुई है। शिक्षक ने घटना से व्यथित होकर राष्ट्रपति को इच्छा मृत्यु के लिए प्रार्थना पत्र लिखा है। पुलिस की भूमिका पर संदेह जता चोरी गया माल दिलाने की गुहार लगाई है। कहा कि जेवर न मिलने पर 27 अप्रैल से क्रमिक व एक मई से आमरण अनशन होगा।
डीएम को ज्ञापन देने वालों में लालसिंह, रामबाबू यादव, धर्मदास, गोरेलाल वर्मा, नरेश सिंह, रामआसरे, हरीशंकर यादव, विनोद कुमार, संगीता, धीरज राजपूत, विनोद पाठक आदि शिक्षक मौजूद रहे।