फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Thieves blew cash and goods from hotels

चोरों ने होटलों से उड़ाए नगदी सहित सामान

Fri, 20 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Thieves blew cash and goods from hotels
भरुआसुमेरपुर। गुरुवार की रात चोरों ने बस स्टैंड के दो होटलों के ताले तोड़कर नकदी, रिफाइंड आदि सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन

कस्बे के बस स्टैंड में हाईवे किनारे रामनरेश गुप्ता एवं दंगल सोनी के होटल आसपास हैं। गुरुवार की रात चोरों ने दोनों होटलों का ताला तोड़कर दंगल सोनी के यहां से आठ हजार रुपये तथा चार टिन रिफाइंड चोरी कर लिया। इसी तरह राम नरेश गुप्ता के यहां से पांच हजार रुपये तथा अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है। एक पखवारा पहले भी बस स्टैंड के पास रवि होटल में भी चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस अभी भी इसका खुलासा नहीं कर सकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed