फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   thief beat hasband and wife

चोर ने दंपती को पीटा

Tue, 13 Oct 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। Updated Tue, 13 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
thief beat hasband and wife

कजियाना मोहल्ले में सोमवार रात छत का जाल काटकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। शोर मचाने पर दंपती को मारपीट कर भाग गए।  पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


कजियाना मोहल्ला निवासी रियाज अली पुत्र मोहम्मद अली ने कोतवाली दी तहरीर में बताया कि सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे उसके  चाचा साबिर हुसैन और चाची राबिया खातून घर में सो रहीं थीं।
विज्ञापन


तभी मकान की छत में लगे लोहे के जाल को काटकर दो नकाबपोश बदमाश नीचे कूदे। जबकि दो बदमाश छत पर ही रुके रहे। कूदने की आवाज से चाची की नींद खुल गई। नकाबपोश बदमाशों को देख उसने शोर मचाया तो चाचा आ गए। जिस पर बदमाशों ने दोनों पर हमला बोल दिया। इसमें चाचा के सिर व हाथ में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शोर सुनकर मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे तो बदमाश भाग निकले। उनका बैग, चाकू, रस्सी और बाइक की चाबी वहीं छूट गई। कोतवाल पीके यादव ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 456 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed