{"_id":"6721be54d5ff61949d48cb36c530844d","slug":"theft-at-ri-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"री गांव में दो घरों में चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
री गांव में दो घरों में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत री गांव में दो घरों के ताले तोड़ लगभग एक लाख की नकदी और करीब ढाई लाख की ज्वेलरी चोरों ने चुरा ली है।
चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
उटप पंचायत के गांव री की नीलम शर्मा पत्नी सुनील कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार रात को चोरों ने उनके घर करीब 50 हजार नकद और आभूषण चुरा लिए हैं। चोरी का पता सुबह चला। कमरे का सामान बिखरा हुुआ था। अलमारी में 50 हजार और आभूषण रखे हुए थे।
सभी चुरा लिए गए हैं। कहा कि जेठ-जेठानी लुधियाणा में रहते हैं और कमरे में उनका ही सामान रखा हुआ था। इसी गांव की बिमला देवी पत्नी अनंत राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके घर के ताले तोड़ कर लगभग 40 हजार रुपये की नकदी चुरा ली गई है।
विज्ञापन
रात को आवाज सुनकर बिमला देवी उठी तो चोर कमरे से बाहर की तरफ भागे। इसके अलावा दांदढ़ू पंचायत के खुंगण गांव में भी चोरों ने ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
थाना प्रभारी विशंभर दास का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कहा कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।