फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The worker committed suicide by hanging himself

Hamirpur News: मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 12 Jul 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The worker committed suicide by hanging himself
राठ। कोतवाली क्षेत्र के चिरवा गांव में मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी। भाई ने ससुरालियों पर डराने धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


चिरवा गांव निवासी श्यामलाल ने बताया सोमवार रात भाई बृजबिहारी पासवान (33) ने कमरे में पंखे पर रस्सी से फंदा लगा लिया। सुबह परिजनों को फंदे पर लटका शव मिला। बताया उसके नाम पर एक बीघा कृषि भूमि है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया फरवरी माह में उसकी पत्नी पूनम अपने मायके कानपुर में अलाव तापते समय आग से जल गईं थीं। उनका कानपुर में ही इलाज कराया जा रहा है। आरोप है उसके ससुरालीजन फंसाने की धमकी देते थे। जिससे आहत होकर बृजबिहारी ने आत्महत्या की है। वह अपने पीछे मां प्रतापरानी, पुत्र शिवा (10), ढाई साल के शिवम व पुत्री शिवानी (6) को रोता बिलखता छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed