फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The woman was taken away by snorting intoxicants

टप्पेबाज महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात व नगदी ले गए

Fri, 18 Feb 2022 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
The woman was taken away by snorting intoxicants
पौथिया। महिला को लिफ्ट देकर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उसके रुपये और जेवर लेकर चंपत हो गए। ललपुरा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के झलोखर गांव निवासी सोमवती ने बताया कि रविवार को पौथिया गांव अपने बीमार पिता को देखने आई थी। मंगलवार को झलोखर जाने के लिए पौथिया बस स्टैंड पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी। एक बाइक पर दो युवक आए और उसे हमीरपुर चलने के लिए लिफ्ट दी। सवारी न मिलने की वजह से वह बाइक पर बैठ गई। पौथिया कुंडौरा मार्ग पर बड़ी नर्सरी के पास बाइक सवार एक युवक ने कोई नशीली चीज सुंघा दी। वह बेहोश हो गई। बाइक सवार बदमाश उसके एक हजार रुपये, एक तोला चांदी की जंजीर, सोने के टॉप्स ले गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार महिला को घर ले गए। गुरुवार को महिला ने ललपुरा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed