फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The token has been received... now, the fertilizer will surely be available

Hamirpur News: टोकन मिल गा है...अब खाद जरूर मिल जाई

Fri, 23 Oct 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The token has been received... now, the fertilizer will surely be available
फोटो 23 एचएएमपी 24- रामकली।
= वृद्ध महिला को पांच घंटे बाद मिली खाद तो ली राहत की सांस
विज्ञापन

= किसान सेवा केंद्र में उमड़ी भारी भीड़, कुछ मायूस होकर लौटे

संवाद न्यूज एजेंसी

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। भौनिया गांव से वृद्ध महिला भोर होते ही खाद लेने के लिए केंद्र पहुंच गई थी। बड़ी मुश्किल में पांच घंटे बाद दो बोरी खाद मिली तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बताया इसके लिए वह कई दिनों तक परेशान रहीं।
कस्बे के पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में डीएपी खाद के वितरण को लेकर शुक्रवार सुबह से किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी लाइन और भीड़भाड़ के चलते कई किसानों को खाद नहीं मिल पाई और वे मायूस होकर लौट गए। किसान सेवा केंद्र के प्रभारी शिव सिंह ने बताया कि किसानों को कूपन देकर खाद का वितरण नियमानुसार कर रहे हैं। एक कूपन में दो बोरी डीएपी दी जा रही है। किसानों की अधिक भीड़ होने से समस्या भी खड़ी हो रही है।
विज्ञापन

----------------


उजाला होने से पहले लाइन में लगीं
भौनिया गांव से आई वृद्ध महिला किसान रामकली ने बताया कि उसे दो बोरी खाद चाहिए। वह लाइन में लगने के लिए उजाला होने से पहले आ गई थी। बड़ी मुश्किल में टोकन मिल गा है। अब खाद जरूर मिल जाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------


दिव्यांग के लिए अलग से हो लाइन
भैसमरी के दिव्यांग किसान जागेश्वर ने बताया कि वह खाद के लिए बैसाखी के सहारे लाइन में खड़ा था, लेकिन धक्का-मुक्की न सह पाने से लाइन से बाहर हो गया। दिव्यांग की अलग से लाइन होनी चाहिए।

---------------


तीन दिन से लगा रहे हैं चक्कर
कस्बे के किसान खिरवईदीन ने बताया कि वह तीन दिन से चक्कर लगा रहे है लेकिन लाइन इतनी लंबी होने के कारण बहुत से किसान वापस चले जाते हैं।

फोटो 23 एचएएमपी 24- रामकली।

फोटो 23 एचएएमपी 24- रामकली।

फोटो 23 एचएएमपी 24- रामकली।

फोटो 23 एचएएमपी 24- रामकली।

फोटो 23 एचएएमपी 24- रामकली।

फोटो 23 एचएएमपी 24- रामकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed