फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The spark from the stove ashes property worth millions

चूल्हे की चिंगारी से लाखों की संपत्ति राख

Fri, 15 Apr 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 15 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The spark from the stove ashes property worth millions
सिजवाही गांव में आग से जले मकान। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के सिजवाही गांव में गुरुवार की सुबह एक मकान में आग लग गई। जिससे गृहस्थी, जेवर, नगदी व अनाज जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। वहीं, बाद में आई दमकल ने आग बुझाने में मदद की।

विज्ञापन


सिजवाही गांव के फ क्कड़ अहिरवार के दो बेटे फूलचंद्र व रामचरण हैं। दोनों एक ही आंगन में बने पांच अलग-अलग कमरों में रहते हैं। गुरुवार की सुबह फूलचंद्र की बेटी चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। जान बचाकर परिवार वाले बाहर आए।
विज्ञापन


हवा के साथ आग इतनी तेजी से फैली कि उसने मकान के ज्यादातर हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग को देखकर ग्रामीण उसे बुझाने में जुट गए। रामचरण के दो कमरों के छप्पर व खपरैल को भी तोड़ दिया गया। ताकि आग आगे न बढ़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को पूरी तरह से शांत किया। आग से फूलचंद्र को करीब डेढ़ लाख की क्षति का अनुमान है। मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed