फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The son had killed the laboring father

युवक की हत्या के मामले में मृतक का पुत्र ही निकला आरोपी

Sun, 17 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The son had killed the laboring father
सरीला। जलालपुर थाना क्षेत्र के धौहल गांव में बीती 13 अप्रैल को बेटे ने अपने मजदूर पिता की गला रेतकर हत्या की थी। घटना का खुलासा करते हुए एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी ने गृहकलह व रुपये न देने पर पिता की कुल्हाड़ी से हत्या करने की बात स्वीकार की है। आलाकत्ल बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी मजदूर प्रेमप्रकाश प्रजापति (42) की गला रेतकर हत्या कर दी थी। वह अपने मकान के आगे के निर्माणाधीन हिस्से के कमरे में सो रहा था। मृतक के बेटे सीतू ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। इस पर एसपी ने टीमें गठित कर खुलासे का प्रयास शुरू किया। एसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि बेटे सीतू का अपने पिता से रुपयों के लिए विवाद हुआ था। इस पर ही उसने सोते वक्त पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारी थी। आरोपी सीतू ने बताया कि पिता शराब पीने का आदी थे।
विज्ञापन

नशे में वे अक्सर मां व उसके साथ मारपीट करता था। बताया कि पिता की प्रताड़ना से तंग आकर दो वर्ष पूर्व उसकी बहन ने भी आत्महत्या कर ली थी। पिता सभी परिजनों को घर से निकाल देने व घर को बेचने की घमकी देता था। पिता ने बेची गई जमीन से मिले रुपये से फूटी कौड़ी भी परिवार में किसी को नहीं दी। इस पर भी आए दिन घर में विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed