फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The program began with Gandhi Jayanti Ramdhun

रामधुन के साथ शुरू हुआ गांधी जयंती का कार्यक्रम

Sun, 02 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The program began with Gandhi Jayanti Ramdhun
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ शोभायात्रा निकालते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्मदिन रविवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ जिले भर में मनाया गया। शिक्षण संस्थानों व अन्य सरकारी कार्यालयों के साथ गांधी पार्क में रामधुन गाई गई। राजकीय स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। जजी परिसर में गोष्ठी में न्यायिक अधिकारियों ने छुआछूत, भेदभाव मिटाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी उदयवीर सिंह ने कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी व  शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। गांधी पार्क में संगोष्ठी हुई।

कलेक्ट्रेट परिसर से गांधी पार्क तक बच्चों ने रैली निकाली। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एके सिंह, अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति, रेडक्रास सचिव जलीस खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला न्यायालय के सभागार में गोष्ठी में न्यायिक अधिकारियों ने छुआछूत, भेदभाव मिटाने पर जोर दिया। जजी परिसर में साफ सफाई की। इस मौके पर जिला जज उमेश कुमार, अपर जिला जज ब्रह्मतेज चतुर्वेदी, दीपा जैन, जमील अहमद, आरएस यादव, शैलोजचंद्रा, राजेश कुमार सिंह, संजय यादव, विजय पाल सिंह, छाया नैन, महेशानंद झा, विकास कुमार, विष्णुदेव सिंह व अधिवक्ता रामपाल सिंह, मनीराम वर्मा सहित कर्मचारी मौजूद रहे। कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष कालूराम निषाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। नरेंद्र सिंह, श्यामकली, संदीप, गीता अनुरागी, रामश्री निषाद आदि ने विचार व्यक्त किए। उधर रघुनंदन सिंह आईटीआई में कार्यक्रम में अनुदेशक लोकेंद्र, केंद्र व्यवस्थापक बृजेश शर्मा, प्रबंधक प्रियंका सिंह व छात्र मौजूद रहे। गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार गांव के विद्यालयों में धूमधाम से गांधी जयंती मनाई गई। गोविंद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य बलराम सिंह राजपूत, पीआरडी महाविद्यालय के प्राचार्य लोकेंद्रनाथ पांडेय ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय सेवायोजन के अंतर्गत महाविद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं ने सफाई अभियान की शुरुआत इमिलिया निकास बाजार मैदान एवं महावीर मंदिर से की। प्रवक्ता आकाशदीप मिश्रा, इं.मनीष द्विवेदी, राजेश पाल, निधि सचान, मांडवी, महेंद्र कुमार राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों व विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। पौथिया प्रतिनिधि के अनुसार कई सरकारी व प्राइवेट संस्थानों में ध्वजारोहण नहीं किया गया। पौथिया गांव में ओबीसी बैंक, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलौलीजार, कई आंगनबाड़ी केंद्राें में सन्नाटा रहा। वहीं गहरौली गांव के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इस अवसर पर ध्वजारोहण नहीं किया गया। राठ प्रतिनिधि के अनुसार सुबह आठ बजे तहसील परिसर में तहसीलदार परशुराम, कोतवाली में एचडी सिंह, नगर पालिका में चेयरमैन काशी प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। विधायक गयादीन अनुरागी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पड़ाव स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नरेंद्र जयसवाल, प्रीतम सिंह किसान, सोहित मिश्रा, शफीक राईन, डा.चंद्रपाल कौशल, हमीदबेग, सुरेंद्र भटनागर आदि लोग रहे। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज और सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। लायंस क्लब राठ विराट ने मुकेश गुप्ता के आवास पर गांधी जयंती मनाई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम हुए। ध्वजारोहण के बाद छात्रा नेहा, प्रतिमा, रीता, वर्षा, शारदा, रीनू, आसमी ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भरूआ सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पर्यावरण संरक्षण समिति ने पौधरोपण करने के साथ प्लेटफार्म नंबर दो व स्टेशन की मुख्य गेट की साफ सफाई की। ठडे़श्वरी सरस्वती विद्या मंदिर में स्वामी नित्यानंद महाराज की अध्यक्षता में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रामपाल, कल्याण सिंह, सुमन सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। नगर पंचायत में ध्वजारोहण के साथ वार्ड नंबर तीन मलिन बस्ती में औपचारिकता के रूप में सफाई अभियान चलाया गया। अध्यक्ष मीरा सोनकर, अधिशाषी अधिकारी नीतू सिंह, मनोनीत सभासद राजेंद्र निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed