फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The police response to the child's life

पुलिस की लापरवाही से गई बच्ची की जान

Fri, 09 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 09 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The police response to the child's life
एसपी को जानकारी देता जालौन का पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर। कुरारा पुलिस की लापरवाही से बच्ची की जान जाने का आरोप लगाया गया है। कदौरा निवासी पीड़ित परिवार शुक्रवार को एसपी से मिला और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित बच्ची के शव के साथ एसपी से मिलने आए थे। एसपी ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए न्याय का भरोसा दिया है। जालौन जिले के कदौरा थानाक्षेत्र के व्यासपुरा निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ सन्नी परिजनों के साथ शुक्रवार की सुबह बच्ची का शव लेकर एसपी एके सिंह से मिलने आया। उसने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसके भाई बालेंद्र सिंह उर्फ नीतू सिंह की नौ जुलाई को अज्ञात लोगों हत्या कर दी गई थी जिसका मुकदमा कदौरा थाने में दर्ज है।

विज्ञापन


बताया कि उसके मृतक भाई की 10 माह की पुत्री साक्षी हृदयरोग से करीब पांच माह से पीड़ित है। गुरुवार को वह अपने छोटे भाई मोनू सिंह के साथ भतीजी साक्षी को इलाज के लिए छत्तीसगढ़ लेकर जा रहे थे। तभी शाम करीब पांच बजे कुरारा थाने के दारोगा अपने हमराहियों के साथ उसके घर आए और उसे जबरन उठा ले गए। आरोप लगाया कि मोनू कुरारा थाने पता करने गया तो पुलिस ने उसे भी थाने में बैठा लिया। मोनू ने बताया कि उसने पुलिस से मन्नतें कर छोड़ने को कहा और यह भी कहा कि भतीजी का इलाज कराने जाना है मगर पुलिस ने नहीं छोड़ा जिससे इलाज के अभाव में उसकी भतीजी साक्षी की मौत हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि जिस व्यक्ति के आरोप पर कुरारा पुलिस ने उसे पकड़ा था उन लोगों ने पुलिस को बताया था कि शैलेंद्र निर्दोष है। उसके बावजूद पुलिस ने नहीं छोड़ा। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने बच्ची का यमुना नदी में अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्र ने बताया कि थानाक्षेत्र के लहरा से युवक के  अपहरण का मामला बीते 22 अगस्त को दर्ज किया गया था। इसमें हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव निवासी पूजा सिंह लहरा गांव निवासी भाई अनूप सिंह को बीते 12 अगस्त को जनपद जालौन के थाना कदौरा कस्बा से अपह्त करने पर गांव निवासी घनश्याम उसक ा पुत्र अंकित, गब्बर सिंह, अनिल व सोनू पर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में पूछताछ को लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed