फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The performance raised cattle on the highway

मवेशियों को हाईवे पर खड़ा कर किया प्रदर्शन

Fri, 25 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The performance raised cattle on the highway
मौदहा में हाईवे पर खड़े अन्ना जानवर। - फोटो : Amar ujala

दैवीय आपदाओं से जूझ रहे किसानों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत अन्ना जानवर बने हैं। इनसे फसलें बचाना मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को आधा दर्जन गांवों के किसानों ने हजारों मवेशियों को  हाईवे पर खड़ा कर प्रदर्शन किया। मवेशियों के हाईवे पर खड़े होने से जाम लग गया। प्रशासन भी इस पर कुछ नहीं कर सका। वहीं, मवेशियों को रोकने के लिए दूसरे गांवों के किसान एक-दूसरे के सामने आ गए और आठ से दस किमी तक इन मवेशियों को खदेड़ते रहे। इसके चलते हाईवे पर करीब पांच घंटे तक आपाधापी की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


गुरुवार को कुनहेटा, बिगहना, रमना, चकदहा आदि गांवों के एक हजार से अधिक अन्ना मवेशियों को बसवारी-राठ रोड से खदेड़कर किसानों ने हाईवे के तिराहे पर खड़ा कर दिया। इन मवेशियों से हाईवे जाम हो गया और इन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए रागौल व आसपास के किसान खड़े हो गए। करीब दो दर्जन किसान लाठी लेकर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सुमेरपुर की ओर मवेशियों को लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी मकरांव गांव के किसानों ने उन्हें घेर लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। फिर इन मवेशियों को हाईवे पर वापस खदेड़ दिया। इसके बाद मवेशियों का रेला तब खत्म हुआ, जब यह मवेशी जहां से आए थे वहीं भेज दिए गए। हालात ये रही कि सीओ उमरदराज खां व कोतवाल घनश्याम पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन कुछ करने की स्थिति में नहीं दिखे। किसान आपस में न भिड़े और शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके प्रयास पुलिस करती रही। किसानों का कहना था कि यदि अन्ना मवेशियों का आतंक यदि इसी तरह जारी रहा। तो निश्चित है किसी न किसी दिन किसान ही आपस में लडे़ंगे। इससे कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व भी लगाया था जाम
19 नवंबर को किसानों ने हाईवे पर मवेशियों को खड़ा कर प्रदर्शन किया था। तब एसडीएम एसपी अग्रवाल ने मवेशियों को मंडी समिति में बंद करा दिया था। लेकिन मंडी की टूटी बाउंड्री से यह मवेशी भाग निकले। मवेशियों को हांककर लाने वाले कम्हरिया, पाटनपुर, सिलौली, रोहारी, नारायच गांवों के थे। जिन्होंने सैकड़ों अन्ना मवेशियों को कस्बे में लाकर हाईवे जाम लगाया। प्रशासन इस गंभीर मामले में चुप्पी साधे है। इधर आए दिन किसानों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है।


उच्चाधिकारियों से करेंगे बात  
उपजिलाधिकारी एसपी अग्रवाल ने कहा कि वह अभी छुट्टी मेें है। कल आकर चर्चा करेंगे। तहसीलदार राकेश कुमार ने कहा कि यह समस्या ज्यादा जटिल है। उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श कर हल करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed