{"_id":"5dc569a88ebc3e5b097559c1","slug":"the-gathering-of-leaders-on-the-strike-of-bakiu-hamirpur-news-knp524505777","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू के धरने पर लगा नेताओं का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू के धरने पर लगा नेताओं का जमावड़ा
विज्ञापन
राठ तहसील में भाकियू के धरने पर बैठे सपा, कांग्रेस व अधिवक्ता संघ के सदस्य
- फोटो : HAMIRPUR
किसानों की समस्या को लेकर तहसील में चल रहे धरना प्रदर्शन को कांग्रेस, सपा सहित अधिवक्ता संघ ने समर्थन दिया। अधिकारियों द्वारा सिंचाई के लिए नहर चलाने के आश्वासन पर भी धरना समाप्त नहीं हुआ।
भारतीय किसान यूनियन विद्युत कटौती व आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर तहसील परिसर में बीते तीन दिनों से धरना दे रही है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक धूराम चौधरी, प्रदेश समिति सदस्य गोविंद अहिरवार, सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव, अधिवक्ता संघ राठ के महामंत्री सत्यम सोनी अधिवक्ताओं सहित धरना स्थल पहुंचे।
किसानों के धरना प्रदर्शन को समर्थन देते हुए किसानों की समस्याओं को उठाया। एसडीएम सुरेश कुमार, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व तहसीलदार ने नहर चालू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बावजूद इसके किसान धरने पर डटे रहे। भाकियू बुंदेलखंड महासचिव रामपाल सिंह चिकासी, तहसील अध्यक्ष रामपकाश बाबू, प्रमोद राजपूत, जयसिंह एड, मकरध्वज सिंह एड, रामसनेही राजपूत, देवीदीन यादव, दिनेश त्रिपाठी, दीपू रावत, आशाराम जराखर, सुखसिंह, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।