फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The effigies of Ravana and the combustion meghanaath

रावण और मेघनाथ के पुतलों को किया दहन

Fri, 23 Oct 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। Updated Fri, 23 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
The effigies of Ravana and the combustion meghanaath
गुरुवार को विजय दशमी पर परेड ग्राउंड भी रावण का पुतला जलते ही जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। दशहरा मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए बाहरी और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था इस बार पहले की अपेक्षा अधिक पुख्ता की गई। कोतवाल पीके यादव ने बताया कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने व शोहदाें पर लगाम लगाने के लिए परेड ग्राउंड में दस उपनिरीक्षक, एक इंस्पेक्टर, 20 सिपाही, 10 सिविल ड्रेस सिपाही व 10 महिला कांस्टेबिलों के अलावा परेड के बाहर शहर में कालपी चौराहा, रहुनिया चौकी, पेट्रोल पंप, बस स्टॉप, अकिल तिराहा, किंग रोड़ तिराहा, सूफीगंज चौराहा, रमेड़ी तिराहा व लक्ष्मीबाई तिराहा में भी फोर्स लगाई गई। वहीं, मोबाइल टीम भी पूरे दिन सक्रिय रही।
विज्ञापन


 सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विजय दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दशहरा की शुभकामनाएं दीं। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। वहीं, कस्बे के रामलीला मैदान में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने एक दूसरे से मिलकर बुराई पर अच्छाई की जीत पर दशहरे की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीण इलाकाें में लोग एक दूसरे के घरों में जाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। खेत खलिहानों में जाकर नीलकंठ के दर्शन किए। देर शाम गायत्री तपोभूमि में विशाल रावण का पुतला फूंका गया। रावण का पुतला फूंक कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के आधा दर्जन स्थानों पर रावण का प्रतीक पुतला दहन किया गया। तीन स्थानों पर बड़े रावण तैयार किए गए और इन स्थानों से रामलला के विमान के साथ झांकियां निकाली र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ा रावण कुम्हरौड़ा मोहल्ला में 46 फीट ऊंचा खड़ा किया गया। यहां से जुलूस भी बेहद उत्साह पूर्वक एक दर्जन से अधिक झांकियों के साथ ढोल, मजीरा संग निकला। इसी तरह नेशनल मार्ग रामनगर, केवन बब्बा, मराठीपुरा में बड़े रावण तैयार किए गए। यहां से भी रामलला का विमान निकाला और देर रात रावण वध के साथ दशहरा मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके अलावा स्थानीय कई मोहल्लों के बच्चों व युवाओं द्वारा छोटे-छोटे रावण के पुतले तैयार कर उनका दहन किया गया।

क्षेत्र में दशहरा का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। शाम को लोगों ने एक दूसरे से मिल दशहरे की शुभकामनाएं दीं। त्योहार को लेकर मिठाईयों की दुकानों पर भीड़ रही। गुरुवार को दशहरा पर्व पर पूरे दिन त्योहार की बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। बाजार में पर्व को लेकर मिठाई बेचने वाले दुकानदारों की चांदी रही।

खास तौर से ग्रामीण क्षेत्र में इस पर्व का विशेष महत्व रहा। बता दें कि दशहरे का त्योहार एक दिन का नहीं होता। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता है। आज के दिन लोग एक दूसरे के घर जाकर विजय दशमी की बधाई देते हुए पान खिलाते हैं। बता दें कि कस्बे में दशहरा पर्व पर रावण का दहन नहीं होता। रावण दहन दीपावली में किया जाता है। जिसके चलते लोगों में पर्व को लेकर उत्साह कम दिखता है।


वहीं, महंगाई ने भी इस पर्व को फीका कर दिया।  पहले लोग महीनों पहले दशहरे के त्योहार की तैयारियां शुरू कर देते थें। ऐसा कोई घर नहीं था, जहां पर लोग एक दूसरे के यहां न जाएं। महिलाएं हफ्तों पहले घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाने की तैयारियां शुरू कर देती थीं। समय बदलने से त्योहारों की भी रंगत बदल गई। आज के समय त्योहार सिर्फ रस्म अदायगी रह गए हैं। दो दशक पहले मिठाई तथा पान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ती थी, आज सिर्फ रस्म अदायगी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed