{"_id":"6270174d99b3117c8f756ee5","slug":"the-businessman-committed-suicide-by-jumping-into-the-well-the-death-caused-a-furore-in-the-family-hamirpur-news-knp694577043","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी ने कुएं में कूदकर जान दी, मौत से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी ने कुएं में कूदकर जान दी, मौत से परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
मृतक अजय गुप्ता की फाइल फोटो।
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। व्यापारी ने सूखे कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई।
कस्बे के कजियाना मोहल्ला निवासी अजय गुप्ता (35) नेशनल मार्ग पर विद्यार्थी पुस्तक भंडार नाम से दुकान चलाते थे। रविवार की रात दस बजे अजय ने धर्मशाला के पास स्थित सूखे कुएं में छलांग लगी दी। राहगीरों ने व्यापारी को कूदते देखा तो कोतवाली व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
अजय के पिता देवी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बेटा मानसिक तनाव से गुजर रहा था। मृतक के दो बच्चे हैं। घटना से बच्चों व पत्नी को रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।