फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tested security system of susceptible center shadow

पुलिस प्रेक्षक ने अति संवेदनशील मतदान केंद्र परछा का निरीक्षण किया

Sun, 06 Feb 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tested security system of susceptible center shadow
मौदहा। पुलिस प्रेक्षक कामिनी नटराजन ने जिलाधिकारी डा .चंद्र भूषण व पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के साथ तहसील क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केंद्र परछा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीणों के बीच अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने गांव में पहुंच शांति व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से बातचीत की और हर दशा में निष्पक्ष व शांतिपूर्वक मतदान का विश्वास दिलाया। सीमावर्ती चेक पोस्ट, उड़नदस्ता टीम से जानकारी दी। मतदाताओं से कहा कि इस पोलिंग बूथ पर पिछले चुनावों में 62 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार और अधिक मतदान कराने के लिए सभी को प्रेरित किया। कुछ मतदाताओं ने बताया कि बड़ी संख्या में मतदाता दुर्ग, भिलाई व अन्य शहरों में नौकरी करते हैं। जिससे मतदान में कमी रहती है। डीएम ने कहा कि वह इन सबको मतदान के लिए प्रेरित करें। प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशानुसार यहां पर्याप्त अर्ध सैनिक बल व पुलिस व्यवस्था माहौल को पुख्ता बनाएगी। इससे पूर्व उन्होंने विधानसभा क्षेत्र राठ व हमीरपुर के कई अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों का भी निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed