{"_id":"726f562792a4107f2ac771ca6dcfc638","slug":"tempo-reflex-two-killed-many-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटा, दो की मौत, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटा, दो की मौत, कई लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
कस्बे से सवारी भरकर बैजेमऊ गांव जा रहा डग्गामार वाहन मुंडेरा गांव के पास टायर पंचर होने पर अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बैजेमऊ से सुमेरपुर आने जाने के लिए एकमात्र टेंपो ही आसरा है। रविवार को त्योहारी बाजार होने के कारण गांवाें से लोग बाजार करने आए। बाजार करने के बाद वापस इसी टेंपो में ऊपर, नीचे अंदर बाहर बैठकर गांव जा रहे थे। थाना क्षेत्र के सुमेरपुर सिसोलर मार्ग पर मुंडेरा के पहले टायर पंचर होने से अनियंत्रित टेंपो खाई में पलट गया।
विज्ञापन
बैजेमऊ निवासी प्रदीप (32), अंकुश (28), सुदामा (60) पत्नी शिवपाल, रामचंद्र (70), कामता प्रसाद तिवारी (73), अभिषेक साहू (16), शिवपाल (75), प्रियंका (15) पुत्री रामकरन निवासी नजरपुर, मुन्नी (50) पत्नी रामकरन, नेहा (7) पुत्री रामकरन, ओमप्रकाश (22) पुत्र रामकरन, रामसजीवन यादव (65), रवि सिंह (19) निवासी बैजेमऊ घायल हो गए।
विज्ञापन
इसी तरह कानपुर के पिपरगवां निवासी गनेश विश्वकर्मा (30) अपनी पत्नी मालती (28), पुत्री शिखा (8), सोनम (5), विष्णु (1) अपने साले की बरिछा (रिंगसेरेमनी) में शामिल होने बेरी जा रहा था, यह लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुंडेरा गर्भवती महिला को लेने जा रही एंबुलेंस पहले चक्कर में पांच घायलों को लादकर हमीरपुर ले गई। एक अज्ञात घायल की एंबुलेंस में ही मौत हो गई, जबकि इलाज की दौरान दूसरे घायल बलवंत सिंह (60) निवासी बैजेमऊ की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल कृष्णा सिंह (पांच) पुत्र अजीत सिंह निवासी बैजेमऊ, अजीत सिंह (25) सहित अन्य को कानपुर रिफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जेपी यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से अस्पताल के लिए भेजा। एक मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वाहन चालक मौके से भाग निकला। गौरतलब हो कि डग्गामार वाहन भूसे की तरीके से अंदर बाहर भरा हुआ था।