फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teachers protest against TET, burn effigy

Hamirpur News: टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

Wed, 11 Feb 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 11 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest against TET, burn effigy
हमीरपुर। टीईटी अनिवार्यता के पक्ष में दिए गए बयान को लेकर शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने कलक्ट्रेट परिसर के सामने प्रदर्शन करते हुए भारत सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत जयंत चौधरी का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी नियुक्ति आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व तत्कालीन नियमों एवं ऐसे में सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता थोपना पूर्णता नियम विरुद्ध एवं अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन

मौके पर शिक्षक गौरव नामदेव, कालका शुक्ला, तरंग खरे, सीमा बानो, शमां परवीन, अंजना वर्मा, अख्तर खान, विनय राजपूत, चौधरी मोइनुद्दीन, विवेक गुरुदेव, अनुराग यादव, पवन राजपूत, रघुराज कुठार, हामिद हुसैन, हरीमोहन, लक्ष्मी शंकर, योगेश राठौर, प्रियंका अग्रवाल, विजय गुप्ता, विजय साहू, पंकज यादव, अमित सिंह, सुरेश सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed