{"_id":"58348c0d4f1c1b2b2513b5b4","slug":"teacher-accused-of-molesting-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को जेल भेजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को जेल भेजा
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब साढे़ सात माह पूर्व एक महिला के घर में घुसकर शिक्षक द्वारा की गई छेड़खानी के मामले में मंगलवार को प्रभारी सीजेएम विकास कुमार ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया। कुरारा विकासखंड के एक गांव निवासी महिला ने कुरारा थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते 31 मार्च को उसके पति काम से बाहर गए थे। तभी मिश्रीपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक संतराम दिवाकर महिला के घर में रात करीब 11 बजे आया।
विज्ञापन
आरोप है कि शिक्षक उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के शोर मचाने पर शिक्षक जानमाल की धमकी देकर भाग निकला था। कुरारा पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर धारा 452, 354, 323, 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुकदमे की विवेचना करने के करीब एक माह आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी भी अपने को बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा। इधर न्यायालय ने सम्मन जारी किए। जिसके चलते शिक्षक मंगलवार को प्रभारी सीजेएम विकास कुमार की न्यायालय में हाजिर हुआ। आरोपी ने जमानत के लिए अर्जी भी डाली। प्रभारी सीजेएम जमानत पत्र को निरस्त करते हुए उसे जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन