फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Take inspiration from the thoughts of Sant Ravidas

संत रविदास के विचारों के लें प्रेरणा

Wed, 16 Feb 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Take inspiration from the thoughts of Sant Ravidas
मौदहा/बिवांर/गोहांड/कुरारा। जिले के कई स्थानों पर संत रविदास जयंती पर कार्यक्रम हुए। मौदहा में आंबेडकर पार्क मीरा तालाब के निकट संत रविदास समाज सुधार सेवा समिति के तत्वावधान में रविदास जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समाज के उत्कृष्ट छात्र छात्रों को सम्मानित किया गया और उनके विचारों से प्रेरणा लेने की अपील की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष गुरू तेज प्रताप ने संत के जीवन पर प्रकाश डाला और समाज की एकता और शिक्षा पर जोर दिया। रामकृपाल वर्मा, संदीपा, सुखदेव वर्मा, देवी प्रसाद, राकेश सोनकर राजकुमार गंगादीन प्रजापति, शिवबरन, अधिवक्ता वरदानी लाल, अवध नरेश, संदीप कुमार आजाद समाज पार्टी के नेता व चांद वाघमारे आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को साहित्य व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन छोटे लाल वर्मा, मुनेश कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
बिवांर संवाद के अनुसार संत रविदास के अलावा कबीरदास, सूपा ऋषि, दाता हक सफ़ा साईं, महात्मा ज्योतिराव फूले, एकलव्य, संत गाडगे, भगवान गौतम बुद्ध के अलावा बाबा साहब आंबेडकर की झांकी ई-रिक्शा में सजाई गई। शुभकरन वर्मा, राजपाल, अनिल कुमार, बरदानी लाल, सीएल, रामसजीवन, महेश्वरीदीन, वीर सिंह व अन्य लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरारा संवाद के अनुसार भौली रोड पर अध्यक्ष बाबूराम चौधरी ने उनके जीवन के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नफीस अहमद,सर्वेश वर्मा, विनय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा धर्मेंद्र भास्कर, पप्पू गौतम, महावीर नेता, अशोक, राम सिंह, रामलाल विद्यार्थी, रघुवीर यादव, रमेश निरंकारी, छोटे लाल वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed