फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   'Sweet' pills brought freedom from 'bitter' experience

‘मीठी’ गोलियों ने दिलाई ‘कड़वे’ अनुभव से मुक्ति

Sun, 10 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
'Sweet' pills brought freedom from 'bitter' experience
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण काल के बावजूद होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों का विश्वास पहले से और बढ़ा है। पिछले तीन सालों में इस पद्धति के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज भी इससे ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनीष चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल सहित जनपद में होम्योपैथी के 21 अस्पताल हैं। एक को छोड़कर सभी जगह पर्याप्त स्टाफ है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में जनपद में कुल 91180 लोगों ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर भरोसा जताते हुए अस्पतालों में अपना पंजीकरण कराया था। इसके बाद कोरोना संक्रमण का दौर शुरू हुआ और अस्पतालों की जनरल ओपीडी बंद कर दी गई। इसके बावजूद वर्ष 2020-21 में 74412 मरीजों ने होम्योपैथी अस्पतालों में उपचार कराया। जैसे ही कोरोना से स्थिति सामान्य हुई वैसे ही मरीजों का रुख फिर से होम्योपैथी अस्पतालों की ओर हो गया। वर्ष 2021 से फरवरी 2022 तक जनपद में रिकार्ड 1.87 लाख मरीजों ने उपचार कराया। जिसमें नए मरीजों की संख्या 99856 है। आंकड़ों की नजर से देखें तो होम्योपैथी के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed