फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Suspected woman suicides by hanging

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Mon, 15 May 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 15 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों मेंफांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



गुरदहा गांव के हरवंश गोपाल सिंह की पुत्री आरती (22) की शादी पिछले वर्ष दिसंबर में टिकरी गांव निवासी सुमित सिंह के साथ हुई थी। सोमवार को सुबह आठ बजे आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को उसका शव किचन में पड़ा मिला।
विज्ञापन


इस कुंडे से फांसी लगाने की बात कही गई। उसमें एक रस्सी का हिस्सा बंधा था। जिसे काटकर उसे उतार लिया गया। इस बारे में मृतका आरती के भाई अमरसिंह ने बताया कि उसे टिकरी गांव से फोन पर बताया गया कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका आरोप है कि पति व देवर लगातार बहन को प्रताड़ित करते थे। उसे पहले मारा गया और आत्महत्या साबित करने के लिए  फांसी से लटका दिया गया। पुलिस के आने से पहले ही ससुरालियों ने उसकी रस्सी काटकर नीचे लिटा दिया गया। उसके शरीर में चोटों के निशान भी हैं।


अभी तक इस मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस में नहीं दी है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed