{"_id":"5828a56d4f1c1b6729b3c484","slug":"superintending-engineer-took-stock-of-power-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षण अभियंता ने पावर स्टेशनों का लिया जायजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षण अभियंता ने पावर स्टेशनों का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो,हमीरपुर
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता एसडी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
सरीला (हमीरपुर)। 132 केवीए के पावर हाउस के चालू होने के बाद विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता ने निरीक्षण किया। निर्माणाधीन 33 केवीए सबस्टेशन के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। विभाग इसका निर्माण भी जनवरी तक पूरा करने का दावा कर रहा है। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता वितरण एसडी सिंह ने रविवार को 132 केवीए पावर स्टेशन जाकर वहां का निरीक्षण और विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली। जेई आशीष कोष्ठा ने बताया कि पावर स्टेशन की क्षमता 80 एमवीए की है। ममना, खेड़ा शिलाजीत व निर्माणाधीन सरीला तथा छानी के 33 केवीए के सब स्टेशनों को बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
निर्माणाधीन 33 केवीए सब स्टेशन के इंचार्ज रोहित कुमार को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। रोहित कुमार ने बताया कि इसका काम जनवरी तक पूरा करके इसे चालू कर दिया जाएगा। आधीक्षण अभियंता ने बताया कि सरीला के निर्माणाधीन सब स्टेशन के चालू हो जाने के बाद कस्बे के लोगों को भारी राहत मिलेगी और पूरे क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इसके बाद उन्होंने उपखंड कार्यालय जाकर भी वहां का निरीक्षण किया तथा जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीओ शाश्वत सिंह, जेई ममना अजय कुमार लटोरिया, खेड़ा शिलाजीत व गोहांड के जेई एसपी मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन