फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sunshine faces, farmers also got relief

धूप खिलने से चहक उठे लोग पशु पक्षियों को मिली राहत

Tue, 11 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sunshine faces, farmers also got relief
भरुआसुमेरपुर। लगातार हो रही बारिश व शीत लहर के बाद मंगलवार को खिली धूप से किसानों को राहत महसूस हुई है। कोहरा छंटा तो आम जनजीवन भी पटरी पर लौटता दिखाई दिया। बाजार हो या चौराहा, छज्जे हो या चत सभी जगहों पर लोग धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। किसानों का कहना है कि बारिश कुछ अधिक ही हो गई थी, लिहाजा धूप निकलना जरूरी था, फसलों पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि बीते सप्ताह बुधवार से मौसम खराब हुआ था। रात में शुरू हुई बूंदाबांदी गुरुवार को सुबह होते-होते तेज बारिश में तब्दील हो गई थी। इसके बाद रविवार तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे कड़ाके की ठंड व कोहरा भी पड़ने लगा था। सोमवार को जरूर बारिश थमी थी, लेकिन धूप न निकलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी थी। मंगलवार की सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप भी निकली। इससे लोगों ने राहत महसूस की हैं। पशु पक्षियों भी धूप सेंकते दिखाई दिए। सबसे अधिक राहत किसानों ने महसूस की है। कहना है कि सही वक्त पर मौसम सही होने से फसलों की पैदावार बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed