फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sunburst visible from telescope

टेलीस्कोप से दिखाई सूर्य की हलचल

Tue, 13 Jun 2017 11:49 PM IST
हमीरपुर ब्यूरो
हमीरपुर ब्यूरो Updated Tue, 13 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
sunburst visible from telescope
प्रशिक्षण कार्यक्रम में टेलीस्कोप से जानकारी लेते प्रशिक्षणार्थी। - फोटो : अमर उजाला हमीरपुर
मौदहा कस्बे में जिला विज्ञान क्लब के प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को बागपत से आए योगेश कुमार ने अपने वैज्ञानिक व्याख्यान में चमत्कारों की वैज्ञानिक के बारे में जानकारी दी। सूर्य की हलचल टेलीस्कोप से दिखाने के साथ, बोतल में भूत कैद करना, बलि प्रथा के अंधविश्वास में गिलास से खून गायब करने के पीछे  के विज्ञान को समझाया। साथ ही आग खाना, आग से नहाना आदि का प्रयोग कर चमत्कारों का खंडन किया। उन्होंने वैज्ञानिक सोच पैदा करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए जन सामान्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। 
विज्ञापन


विद्यादेवी पालीवाल इंटर कालेज में चल रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिला विज्ञान क्लब का जागरूकता व प्रशिक्षण हुआ। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तकनीकी सत्र में प्रोजेक्टर के जरिए फि ल्म दिखाकर वैज्ञानिक व्याख्या की जानकारी दी गई। जैविक खेती विशेषज्ञ रामसनेही साहू ने दूध में पानी, मक्खन निकाल लेना, यूरिया, सोडियम बाइकार्बोनेट,कृत्रिम दूध एवं डिटर्जेंट, स्टार्च आदि तथा देशी घी में वनस्पति घी, उबाले आलू, सरसों के तेल में आर्जीमोन, खनिज तेल, सायनाइड आदि की मिलावट सहित अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की जानकारी दी। लखनलाल जोशी ने संचालन किया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जीके द्विवेदी, प्रधानाचार्य रामप्रकाश पथिक, शिवकुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार, धीरेंद्र कुमार खरे, ओपी पटेल आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed