फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Suffering devastated woman left the world

पति की मौत के सदमे में नवविवाहिता ने फांसी लगा दी जान

Thu, 30 Apr 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Suffering devastated woman left the world
शहर के यमुना घाट मोहल्ले में रोते बिलखते मृतका के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
शादी के बाद मेंहदी का रंग उजड़ने से पहले सुहाग के चले जाने से आहत नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दुनिया से अलविदा कह दिया। उसने पड़ोस के रहने वाले युवक से चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

पांच दिन पहले बीमारी से पति की मौत होने से वह गुमसुम रहती थी। वहीं नवविवाहिता की मां ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।
शहर के पुराना यमुना घाट मोहल्ला निवासी रामभवन (22) पुत्र बब्बूलाल पड़ोसी नत्थू निषाद की पुत्री आरती (20) से प्रेम कर बैठा। इसकी जानकारी जैसे ही आरती की मां किसनिया को हुई तो उसने बेटी को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

मृतक रामभवन के पिता बब्बूलाल ने बताया कि आरती को घर से बाहर निकालने पर उसने उसे अपना लिया। नाते रिश्तेदारों के साथ पिछले 26 जनवरी को दोनों की मंदिर में शादी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे और बहू की जिंदगी मजे से गुजर रही थी। तभी 24 अप्रैल को उसके बेटे रामभवन की तबीयत बिगड़ गई। शरीर में बड़े-बड़े फफोले पड़ गए।
उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां निमोनिया होने की बात कहकर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बब्बू ने बताया कि इस घटना से बहू आरती सदमे में आ गई। वह सभी लोग उसे समझाते रहे लेकिन वह गुमसुम रहने लगी।
गुरुवार सुबह वह पुत्र छोटे को लेकर बेतवा नदी किनारे सब्जी की बारी में चला गया। इस बीच आरती ने अपनी सास शांती को नहाने के लिए शैंपू दिया।
जैसे ही वह अंदर बाथरूम मेें नहाने गई तभी उसने दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। इस मामले में आरती की मां किसनिया और पिता नत्थू ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना पर सीओ सदर अनुराग सिंह व कोतवाल श्याम सरोज पटेल पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में सीओ अनुराग सिंह ने कहा कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed