फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sue for making illegal way and applying religious thorns

अवैध रास्ता बनाने व धर्मकांटा लगाने पर दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sue for making illegal way and applying religious thorns
सरीला। चिकासी थानाक्षेत्र की सीमा पर जनपद जालौन के मौरंग कारोबारी ने जनपद की सीमा में परिवहन के लिए अवैध रास्ता बनाकर धर्म कांटा लगा लिया। सूचना पर एसडीएम ने कारोबारी के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जनपद जालौन की सीमा में बेतवा नदी की बंधौली मौरंग खदान के खंड संख्या 5 (अ) एसीवीपी कंस्ट्रक्शन के कारोबारी ने बेतवा नदी पार जनपद की सीमा में घुसकर चिकासी क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर खदान के आवागमन के लिए अवैध रास्ता बना लिया था। साथ ही धर्म कांटा भी लगा लिया था। मंगलवार को एसडीएम खालिद अंजुम ने चिकासी थाना पुलिस के साथ रास्ता तुड़वाने के साथ धर्म कांटा हटवा दिया। खनिज अधिकारी व खनिज सर्वेयर को कारोबारी के विरुद्ध अर्थदंड लगाने के लिए मौके पर जांच कर अर्थदंड लगाने की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उधर देर शाम एसडीएम ने बताया कि पट्टा धारक द्वारा रास्ता बनाने को लेकर शासन स्तर से अनुमति लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed