फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Stuffing supply by blowing the transformer of 10 MBA

10 एमबीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति लड़खड़ाई

Mon, 20 Mar 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Stuffing supply by blowing the transformer of 10 MBA
सुमेरपुर में फुंका 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के 33/11 केवी उपकेंद्र में रखा 10 एमबीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने से आधा दर्जन ग्रामीण फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई है। दूसरे ट्रांसफार्मर से ग्रामीण फीडराें को जोड़कर आपूर्ति की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को कुछ ही घंटे सप्लाई मिल पा रही है। सोमवार की सुबह सात बजे विद्युत वितरण
विज्ञापन


उपकेंद्र का 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी से जल गया। इसी से पावर हाउस के एक दर्जन फीडरों को सप्लाई दी जाती है। सोमवार की सुबह सात बजे ट्रांसफार्मर नंबर दो तकनीकी खराबी आने से फुंक गया। इसके फुंक जाने से टेढ़ा, बड़ागांव, पत्योरा, कैनाल, फैक्ट्री, धनपुरा, बांकी फीडरों की सप्लाई ठप
विज्ञापन


हो गई है। अब सभी फीडरों को एक नंबर के ट्रांसफार्मर से जोड़कर चलाया जा रहा है। इससे दो नंबर के ट्रांसफार्मर से जुड़े फीडरों को कुछ घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। विद्युत वितरण उपखंड के अवर अभियंता जगदीश प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर काफी पुराना था। तकनीकी कमी के कारण जल गया है। घटना से
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि इसके जल जाने से करीब दो दर्जन गांवाें की आपूर्ति में विपरीत असर पड़ा है। फिर भी इनको आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed