{"_id":"6245efdc42518818d07f9d5c","slug":"student-s-father-s-ruckus-in-kasturba-school-hamirpur-news-knp688608919","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के न मिलने पर पिता ने स्कूल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के न मिलने पर पिता ने स्कूल में किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। कस्तूरबा स्कूल में पढ़ रही छात्रा से उसके पिता को नहीं मिलने दिया गया। जिस पर पिता ने स्टाफ पर अभद्रता का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। स्टाफ ने पुलिस व प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी। मामले में एसडीएम ने जांच की बात कही है।
गोहानी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री आस्थी कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। गुरुवार सुबह 10 बजे बेटी से मिलने पहुंचे। आरोप है कि वार्डन व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने मिलने नहीं दिया। पिता ने बेटी के स्कूल में न होने की आशंका जताई। दो घंटे बाद उनकी पुत्री को छत से दिखा दिया गया। इसी बात पर छात्रा के परिजनों व विद्यालय स्टाफ के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद एबीएसए वहां से चले गए।
कालेज की वार्डन अलका प्रजापति ने कहा कि छात्रा की मां के मना करने पर उन्होंने छात्रा को पिता से नहीं मिलने दिया। पिता शराब पीकर स्कूल आया था। एबीएसए संतोष कुमार वर्मा ने कहा वह पूछताछ करते लेकिन किसी ने उन्हें जानकारी नहीं दी। जिस पर वह अपने कार्यालय में चले गए थे। एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि एबीएसए व वार्डन को तुरंत सूचना देनी चाहिए थी, किसी ने उन्हें सूचना नहीं दी है। मामले की जांच की जाएगी।