फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Storm demolished electricity

आंधी ने ध्वस्त की बिजली व्यवस्था

Sun, 29 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 29 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Storm demolished electricity
सुमेरपुर स्टेशन में काम करते विद्युत कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

आंधी, पानी से जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शनिवार रात आई आंधी से मुख्यालय समेत सुमेरपुर, मौदहा व हिंदुस्तान यूनीलीवर फीडर ठप हो गए। जिससे करीब डेढ़ सौ गांव की बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन


सुमेरपुर फीडर का ब्रेकर फटने से 18 घंटे से आपूर्ति ठप है। बिजली न मिलने से लोगों को पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। उधर, लाइनों के टूटने व पोलों के गिरने से बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


आंधी के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक जरूर राहत मिली है। मगर, आंधी के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। तेज आंधी से आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। कहीं-कहीं पोल व तार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत कर्मी एक तरफ लाइनों को दुरुस्त करते हैं तो दूसरी तरफ फिर आंधी आने से लाइन टूट जाती हैं। बीती रात आई आंधी से पावर हाउस के सभी फीडरों से आपूर्ति ठप हो गई। बमुश्किल पौथिया, लघुडाल नहर प्रथम, बिवांर, सिसोलर, टेढ़ा व भरुआ द्वितीय फीडर को चालू किया जा सका।

आंधी के बाद जब सुमेरपुर फीडर चालू करने का प्रयास किया गया, तो उसका ब्रेकर तेज आवाज के साथ फट गया। वहीं, मुख्यालय, कुरारा, मौदहा व हिंदुस्तान यूनी लीवर फीडर से भी फाल्ट के चलते करीब दस घंटे आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को पेयजल भी नहीं मिल सका।


मजबूरी में लोगों ने हैंडपंपों से काम चलाया। उधर, सुमेरपुर के ब्रेकर की मरम्मत के लिए उपकरण बांदा पावर हाउस से मंगाए गए। कस्बे को 18 घंटे बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल की गई है। अवर अभियंता पारेषण अरुण कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। आंधी, पानी से आए दिन समस्या उत्पन्न हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed