फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Standards of school vehicles should be fulfilled: DM

अनफिट वाहनों से होती हैं दुर्घटनाएं, तत्काल सीज करें: डीएम

Tue, 17 May 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Standards of school vehicles should be fulfilled: DM
हमीरपुर। स्कूली वाहनों के मानक प्रत्येक दशा में पूरे होने चाहिए। अनफिट वाहन मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन

डीएम डॉ. चंद्र भूषण की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में हुई। स्कूलों में अनुबंधित वाहनों के ड्राइवर का चरित्र प्रमाणपत्र एवं वैध लाइसेंस अनिवार्य रूप से होना चाहिए। विद्यालय के गेट पर कैमरे अवश्य लगवाएं। एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने कहा कि वाहनों की ओवर स्पीड ,शराब पीकर वाहन चलाना अथवा नींद आने से अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसी स्थिति में वाहन न चलाएं।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा , एसडीएम मौदहा, राठ व सरीला , एआरटीओ, विभिन्न विद्यालय के प्रधानाचार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुर्घटना बाहुल्य स्थानों की पहचान करें
डीएम ने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य स्थलों की पहचान कर वहां पर जरूरी यातायात संकेतक , साइन बोर्ड आदि लगवाए जाएं। यमुना-बेतवा नदियों के बीच में सड़क लेवलिंग का कार्य किया जाए, उचित ऊंचाई का डिवाइडर, रेफ्लेक्टर आदि अच्छे ढंग से लगवाया जाए। सुमेरपुर, कुछेछा व हमीरपुर में सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed